फारुखी के जुलूस पर भड़के विरोधी संगठन

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

farukhi-123फर्रुखाबाद: सीएम अखिलेश गुट के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के द्वारा जिलाध्यक्ष बनाये गये पूर्व चेयरमैंन नदीम फारुखी के जनपद आगमन पर जोरदार जुलूस निकाला गया| जिसकी अनुमति पहले से नही ली गयी थी| जिससे अन्य राजनैतिक पार्टी भड़क गयी है| बसपा, कांग्रेस और बीजेपी ने जिलाध्यक्ष ने कार्यवाही तक की मांग की है|

नदीम का जनपद की सीमा कालीनदी कमालगंज से जोरदार स्वागत किया गया उनके साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला भी था| नदीम खुली गाड़ी में खड़े होकर समर्थको का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे| जगह-जगह कार्यकर्ता उनका फूल मालाओ से उनका स्वागत कर रहे थे| गाड़ियों में अनाधिकृत रूप से हूटर लगे हुये थे| गाड़ी के काफिले को पहले कमालगंज पुलिस ने नही रोंका और फिर वह फ़तेहगढ़ क्षेत्र से निकल कर आवास विकास पार्टी कार्यालय पंहुचे| लेकिन उन्हें नही रोंका गया| इसके बाद जिससे विरोधी दल भड़क गये है|

बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की आचार संहिता लगने के बाद भी कुछ अफसर सपा के दबाब में है| वह अन्य दलों के साथ भेदभाव कर रहे है| प्रशासन की इस लचर व्यवस्था के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की जायेगी| बीएसपी जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया की यदि बिना अनुमति के नदीम फारुखी का जुलूस निकला है तो वह आचार संहिता के उलंघन की श्रेणी में आता है| लेकिन सपा के नेताओ के दबाब में प्रशासन ने जुलूस नही रोंका गया| चुनाव आयोग को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए| कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजयशर्मा ने बताया की बीते दिन ही जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक संगठनो की बैठक लेकर किसी तरह का पक्षपात ना करने का भरोसा दिया था| इसके बाद भी प्रशासन ने उसके जुलूस पर हाथ नही डाला| उन्हें आचार संहिता के उलंघन में गम्भीरता से कार्यवाही करनी चाहिए|

अखिलेश खेमे के सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहा की जुलूस नही निकाला गया था| जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ता उनसे मिलने और स्वागत करने पंहुचे थे| जिससे जुलूस की शक्ल इजात हुई| सभी को पार्टी कार्यालय पर ही रहने के लिये कहा गया था| हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया की प्रशासन से उन्होंने अनुमति नही ली थी|
डीआईजी राजेश बी मोदक ने बताया की उन्होंने एसपी सुभाष सिंह बघेल को जाँच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है| सीटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल ने कहा की कार्यवाही की जायेगी | खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बताया की उन्होंने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है|