सपा के पार्टी कार्यालय पर बैठेंगे दो जिलाध्यक्ष!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

ndim-farukhi-vishavs-guptaaफर्रुखाबाद: पार्टी की कलह का अंत होता नही दिख रहा है| पिता-पुत्र आपस में क्या बटे कार्यकर्ता भी दो फाड़ हो गये| समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर चल रही उठापटक का जिले में भी असर देखने को मिल रहा है। यंहा तक की आज की तारीख में दो-दो प्रत्याशी और दो-दो जिलाध्यक्ष पार्टी में मौजूद है| शनिवार को पार्टी कार्यालय पंहुचे अखिलेश खेमे के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के साथ मुलायम और शिवपाल खेमे के जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता भी अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे|

vishvas-guptaसपा में चल रहे घमासान के बीच अखिलेश खेमे ने पूर्व चेयरमैन नदीम फारुखी के जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनके पार्टी कार्यालय पर पंहुचने का कार्यक्रम था| फारुखी के पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास पंहुचने से पहले ही विश्वास गुप्ता अपने समर्थको के साथ पहले से ही कार्यालय पर आकर बैठ गये| विश्वास का कहना है की वह अभी जिलाध्यक्ष है| उन्हें नेता जी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था| अभी उनकी तरफ से कोई भी पत्र उन्हें नही मिला है| इस लिये वह जिलाध्यक्ष की हैसियत से ही पार्टी कार्यालय में बैठेंगे| विश्वास को शिवपाल सिंह ने 20 नबम्बर को ही जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था|

farukhi-jiladhykshवही अखिलेश खेमे के जिलाध्यक्ष बनाये गये नदीम फारुखी ने बताया की उनकी आस्था मुलायम सिंह में है लेंकिन नेतृत्व अखिलेश का ही स्वीकार है| अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है | इस लिये वह पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष की हैसियत से बैठेंगे| वह सीएम अखिलेश के निर्देशन में पार्टी की चारो विधान सभाओं को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे| पार्टी दोनों जिलाध्यक्ष को लेकर कहा की पार्टी बैधानिक ठंग से फैसला करेंगे| नदीम के पार्टी कार्यालय में पंहुचने के बाद विश्वास को उनके साथ बैठाने का काफी प्रयास किया गया| नदीम समर्थक ने जबरन उन्हें लेकर नदीम के करीब बैठाया| नदीम समर्थक उनकी जिलाध्यक्ष पद वाली नेमप्लेट अपने साथ लेकर चले और पार्टी कार्यालय में पंहुचने के बाद प्रेस के सामने भी नेमप्लेट भी रखी| नदीम फारुखी ने लोहिया प्रतिमा पर जाकर माल्यापर्ण भी किया अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश मंत्री आकिल खां,पुष्पेन्द्र यादव,मंदीप यादव,जितेन्द्र सिंह यादव सिरोली वाले, टीटू यादव आदि मौजूद रहे|