आठ माह बाद दी बेटे के गायब होने की तहरीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

jhunniफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सीढेचकरपुर निवासी श्याम लाल पुत्र रसाल का पुत्र 16 वर्षीय झुन्नी आठ महीने से लापता है| परिजनों ने आठ माह गुजर जाने के बाद पुलिस को तहरीर दी है|

श्याम कुमार ने दी गयी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र झुन्नी दिमागी रूप से कमजोर है| बीते आठ माह पूर्व वह भाऊपुर चौरासी निवासी रिश्तेदार शिवरतन के घर गया था| एक दिन रुकने के बाद सुबह वह कही चला गया| जिसके बाद उसका बहुत तलाशने पर भी पता नही चला| श्याम सिंह ने तहरीर दी है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|