विद्यालय की जमीन पर कब्जा करनें में सगे भाईयों सहित 7 पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विद्यालय की भूमि पर कब्जा करनें के मामले में प्रबन्धक नें सगे भाईयों सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला दलजीत मोधा निवासी रोहित कुमार पुत्र नत्थू सिंह नें दर्ज करायी एफआईआर में कहा है कि विद्यालय गजराज सिंह रामकली इण्टर कालेज मोहम्मदाबाद का प्रबन्धक है। विद्यालय में बादशाह सिंह पुत्र गजराज सिंह, दिलीप कुमार, भूदीप कुमार, लवीस उर्फ लवी पुत्रगण बादशाह सिंह, सुभम उर्फ सुभी, नीलेश कुमार, मन्दीप कुमार पुत्रगण जयपाल सिंह साजिशन एक राय होकर कब्जा कर रहे हैं। आरोपियों नें विद्यालय में दो कमरों में अवैध रूप से घुसकर कब्जा कर लिया है व विद्यालय की महिला कर्मचारियों के साथ बादशाह सिंह के पुत्र छेड़खानी व अमर्यादित व्यवहार करते हैं| जब कर्मचारी विरोध करते हैं तो बादशाह सिंह अपने सभी साथियों के साथ मिल कर विद्यालय में तोड़-फोड़ करने लगते है। बादशाह सिंह द्वारा विद्यालय के प्रयोगशाला में भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है| आरोपी धमकी देते हैं| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 448, 354, 379, 323, 504 व ५०६ख़ तहत मुकदमा दर्ज किया है| कोतवाल अमर पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जांच की जा रही है|