जनप्रतिनिधियों की कार्य प्रणाली बंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद तक सीमित

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

laksman singhफर्रुखाबाद: सर्वोदय मण्डल के बैनर तले ‘‘हमारा समाज और हमारा दायित्व विषय’’ पर गोष्ठी का आयोजन शहर के मोहल्ला मदारबाड़ी स्थित क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम पर किया गया| जिसमे सभी ने अपने अपने विचार रखे| जिसमे कहा गया की जनप्रतिनिधियों की कार्य प्रणाली बंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद तक ही सीमित रह गयी है| कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल बाबू पुरवार ने की

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए चन्द्रपाल सिंह परिहार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की कार्य प्रणाली बंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद तक सीमित रह गयी है। जिससे राष्ट्र का संर्वागीण विकास प्रभावित हुआ है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गौरव गुप्ता ने कहा कि देश की जनता ही देश के संविधान से पीड़ित है। इसलिए रानीतिज्ञ संविधान का सहारा लेते है। लेकिन संविधान की दुर्दशा की यहीं लोग करते हैं।

दीपक कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब को रचनात्मक कार्य चरणवद्ध तरीके से करने होंगे। इसके लिए जनजागरण करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 अप्रैल को एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिलकर पांचाल घाट सोताबाहदुरपुर में विद्युत शवदाह गृह बनवाये जाने के लिए रचनात्मक वार्ता करेगा। क्योंकि विद्युत शवदाह गृह के लिए जनप्रतिनिधियो को अभी तक लगभग एक करोड़ रूपया प्राप्त हो चुका है। आचार संहिता लगी होने की बजह से विद्युत शवदाह गृह निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। लेकिन गंगा को बचाये जाने के लिए विद्युत शवदाह गृह बनवाया जाना बेहद जरूरी है। इसको बनवाने के लिए आम जनता और व्यापारियों जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जायेगा।

मण्डल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने कहा कि सर्वोदय मण्डल क्रमवद्ध तरीके से जिले के रचनात्मक कार्य पूरा करायेगा। गोष्ठी में बालकराम आर्य, रामवीर शास्त्री, रामप्रकाश वर्मा, फूल सिंह फौजी, ओमप्रकाश वर्मा, अवनीश तोमर, धर्मपाल सिंह चैहान, विक्रान्त सिन्हा, सतीश चन्द्र, रामऔतार, अतर सिंह पाल आदि लेाग मौजूद रहे।