टिकट बाँटेगे अखिलेश, अंतिम मोहर लगायेंगे मुलायम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन राष्ट्रीय

rmesh-yadav-spaaफर्रुखाबाद: यूपी विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने कहा की सपा सरकार और पार्टी में कोई कलह नही है| सभी एक जुट है| आने वाले विधान सभा चुनाव में टिकट बाँटने का काम अखिलेश करेंगे| लेकिन उसमे फाइनल मोहर मुलायम सिंह यादव ही लगायेंगे|

नगर के भोपतपट्टी स्थित पत्रकार शरद कटियार के आवास पर पंहुचे रमेश यादव ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी है| पार्टी आगामी चुनाव के लिये तैयार है| जनवरी से फरवरी अंत तक आचार संहिता लग जायेगी| उन्होंने कहा कि मतदान से सम्बन्ध रखने वाले अधिकारीयो के तबादले नही होंगे| 6 चरण में चुनाव होंगे| उन्होंने कहा कि मिडिया पर लगातार हमले और मुकदमे दर्ज हो रहे है| जो चिंता का विषय है| यह नही होना चाहिए|

सपा में किसी भी प्रकार का विवाद नही है| उन्होंने यह भी कहा जो लोग पार्टी से निकाले गये उन्हें भी पार्टी चुनाव तक पार्टी में ले लेगी| इसके साथ ही साथ सीएम अखिलेश यादव विधान सभा की टिकट बाँटेगे लेकिन उन टिकटों पर अंतिम मोहर मुलायम सिंह यादव की लगायेगे| उन्होंने प्रदेश में बिजली की समस्या को लेकर कहा प्रदेश में कोयले की कमी के कारण बिजली पैदा नही हो पा रही थी| लेकिन अखिलेश यादव ने भारी मात्रा में कोयले का वजट पास कर बिजली संकट को दूर करने का प्रयास किया है| पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप आदि मौजूद रहे|