कांग्रेस और सपा ने किया बापू और शास्त्री को याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

changreshफर्रुखाबाद: राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस व सपा ने मनायी| सभी को उनके आदर्शो पर चलने की सलाह दिओ गयी|

टाउन हाल स्थित गाँधी प्रतिमा पर कांग्रेस नेता जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित हुये| इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री के चित्र और बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| कांग्रेस नेताओ ने कहा कि दोनों महापुरुष देश की आन,वान और शान है| सभी को इनके आदर्शो पर चलना चाहिए| शास्त्री जी के द्वारा दिये गये नारे जय जबान- जय किसान को लोग आज भी याद करते है| वही बापू का अहिंसा का मार्ग देश के नौजवानों को अपनी हक की लड़ाई लड़ने का मार्ग सिखाता है| इस दौरान जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, इमरान अंसारी, उमेश यादव, सोनी दीक्षित आदि ,मौजूद रहे |

इसके साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के आवास विकास कार्यालय पर दोनों महापुरुषो की जयंती मनायी गयी| इस दौरान सतीश दीक्षित, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे|