बुलंदशहर से पुलिस अभिरक्षा से फरार तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

aropiफर्रुखाबाद: बीते 23 सितम्बर 2016 को बुलंदशहर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुये तीन आरोपियों को पुलिस ने मय हथियारों के दबोच लिया है| उनके ऊपर ईनाम भी घोषित है|

पुलिस लाइन सभागार में एसपी राजेश कृष्णा और एएसपी अशोक कुमार ने मामले का खुलासा किया| पुलिस के अनुसार बीते 23 सितम्बर को बुलंदशहर की अदालत में पेशी पर आये तीन शातिर टीटू उर्फ़ किशन पाल पवार पुत्र रेशम पाल निवासी वेदरामपुर पहासू बुलंदशहर, रूपेन्द्र उर्फ़ पैना जाटव पुत्र मंगल सिंह निवासी भूप नगर नई बस्ती पहासू, अजय चौहान पुत्र शेर सिंह रिसालू छतारी फरार हो गये थे| तीनो पर इनाम भी घोषित था| एसपी ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी को सूचना मिली कि तीनो आरोपी अबैध हथियारों से लैश होकर थाना राजेपुर क्षेत्र के कुतलुपुर पुलिया के निकट किसी वाहन का इंतजार कर रहे है| सूचना मिलने पर राजेपुर थाना पुलिस के साथ घेराबंदी की गयी| पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी|

जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को दबोच लिया| उनके पास से तीन तमंचे और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये है| आरोपियों पर अलीगढ़, बुलंदशहर व हापुड़ में लूट, डकैती के कई मामले दर्ज है|