कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, दो जख्मी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

lathi-dndnelathi-maroitफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के गेट नंबर दो पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी| विवाद में चले लाठी डंडो में दो युवक चुटहिल भी हो गये है| लेकिन पुलिस दूर खड़ी तमाशा देखती रही|

कलेक्ट्रेट गेट नम्बर दो जिला पूर्ति कार्यालय के सामने वाहन स्टेण्ड का ठेका है| दोपहर बाद कुछ युवको से ठेका पर बसूली करने वालो का विवाद हो गया| जिस पर उन्होंने लाठी-डंडो से जमकर दो युवको की धुनाई ककर दी| मारपीट होने से सड़क पर भगदड़ मच गयी| कुछ दुरी पर पुलिस खड़ी युवक को पिटते देखती रही| लेकिन उसने उन्हें बचाने की जहमत नही उठायी|

जिससे काफी देर तक जमकर लाठी डंडे चल गये| दोनों युवको के कपड़े फट गये| पुलिस से कोई मदद ना मिलती देख वह मजबूरन अपनी जान बचाकर मौके से भागे| बाद में पुलिस हाथ पैर पटकती रही|