कंपिल के करवां में राजनीति का एक बड़ा उदय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

udy-yadv12uday-palspaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के चेयरमैंन उदय पाल यादव ने जिस तरह से कंपिल से लेकर जिला मुख्यालय तक कार्यकर्ताओ के हुजूम के साथ बीजेपी के खिलाफ रैली निकाली उसे देखकर यह लगा की सपा की राजनीति में उदय पाल यादव एक जिले का बड़ा चेहरा बनाकर उदय होकर सड़को पर उतरे है| उदय पाल यादव शिवपाल सिंह यादव के खासमखास लोगो में सुमार है|

तकरीबन दर्जनों चार पहिया वाहन और तकरीबन एक सैकड़ा दो पहिया वाहनों के साथ कंपिल चेयरमैंन उदयपाल यादव कंपिल गेस्ट हॉउस से निकले तो बीजेपी सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओ ने हल्ला-बोल कर दिया| बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसे नाकारा बताया| रैली में शामिल सपा नेताओ ने कहा चुनाव से पहले मोदी 56 इंच का सीना होने की बात कह रहे थे| लेकिन जब अब जम्मू-कश्मीर में 18 जवान शहीद हुये है अब मोदी सरकार क्या कर रही है|

चेयरमैंन उदय पाल यादव ने कहा कि सपा सरकार युवाओ की सरकार है| इस सरकार ने युवाओ को नई पहचान दी है| लेकिन मोदी सरकार ने तो केबल युवाओ से विश्वासघात किया है| जिससे प्रदेश की जनता अब अपने खाते में 15 लाख रुपये खातो में ना आने पर मोदी सरकार को आने वाले विधान सभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करके इसका बदला लेंगी| चेयरमैंन उदय पाल ने कहा लोहिया की कर्मभूमि पर सपा का परचम फिर लहराएगा| भारी संख्या में वाहनों से आवास विकास पंहुचे चेयरमैन उदय पाल यादव ने लोहिया प्रतिमा पर उनका माल्यार्पण भी किया| यंहा भी बीजेपी के खिलाफ सपा नेताओ ने जमकर नारेबाजी की| चेयरमैंन समर्थको ने उदयपाल सिंह यादव को विधायक बनाने का भी जोर दिया| उसके बाद सभी भारी हुजूम के साथ ज्ञापन देने पंहुचे| जिला पंचायत सदस्य निलेश यादव,किशन पाल यादव, विनोद यादव,दीनू प्रधान, चुन्नू यादव, समीर खान, राजकुमार राजपूत, ओम शक्ति, विपिन यादव , टिंकू चौहान के साथ सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|