अपडेट: डीपीओ व दारोगा सहित 27 और कोरोना संक्रमित, 700 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को सुबह 16 नये मामले कोरोना के निकले है| इसके साथ ही शाम को 11 और कोरोना संक्रमित निकले है| जिससे अब आंकड़ा 700 हो गया है|
कोरोना रिपोर्ट के तहत बढ़पुर के ग्राम रसीदपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, कायमगंज के नुनहाई निवासी 60 वर्षीय महिला, थाना मेरापुर के दारोगा सुहेल खान, मोहम्मदाबाद के शिबाजी नगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, 14 वर्षीय किशोर, कायमगंज के जिजौटा बुजुर्ग 34 वर्षीय महिला, कमालगंज के ग्राम बछेरा निवासी 50 वर्षीय महिला, नगलाबाग निवासी 24 वर्षीय युवती पॉजिटिव निकली है| कुल 16 कोरोना पॉजिटिव निकले है| जिसमे 3 फर्रूखाबाद 1 कमलागंज, 7 कायमगंज, 3 मोहम्मदाबाद, 2 बढ़पुर क्षेत्र से है।
वही शाम को आयी रिपोर्ट में जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, शहर के ग्राम बहादुरगंज निवासी 65 वर्षीय वृद्ध पुरुष, ग्राम बरौन निवासी 35 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला आजाद नगर निवासी 88 वर्षीय महिला, मोहल्ला शमशेर खानी, मोहल्ला शखाबत हुसैन निवासी दो महिला और एक पुरुष, बजरिया सुभाष नगर निवासी दो महिला और एक पुरुष, हाथा रोशन खां निवासी 36 वर्षीय पुरुष, आवास विकास निवासी 15 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित निकले | डीपीओ के पॉजिटिव आने से विकास भवन सील किया गया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि 27  कोरोना पॉजिटिव निकले है| जिससे 700 आंकड़ा है| डिस्चार्ज 412 हो गये | 245 सक्रिय केस है| 30 मरीज होम आइसोलेशन हैं|