विवादित स्तूप की ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा नें संकिसा बुद्ध महोत्सव को देखते हुए निरीक्षण किया और अवश्यक दिशा निर्देश दिये| साथ ही उन्होंने निर्देश दिये की महोत्सव के दौरान विवादित स्तूप की ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जाये|
डीएम-एसपी नें धम्मालोंको बुद्ध बिहार परिसर में विशाल टीन शेड में जाकर व्यवस्था को परखा| इसी परिसर में 8 अक्टूबर को महोत्सव का शुभारम्भ होगा| डीएम एसपी नें विवादित स्तूप पर जाकर जायजा लिया| उन्होंने सीओ कायमगंज सोहराब आलम को निर्देश दिये की महोत्सव के दौरान स्तूप की सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगारानी की जाये| इसके बाद अधिकारी मेरापुर थानें पंहुचे| जहाँ उन्होंने बौद्ध अनुआयी व सनातन धर्मियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाये रखनें की नसीहत दी| एसपी ने कहा की समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाया। किसी को भी उत्तेजित नारेबाजी करनें नही दिया जायेगा| बिषारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित, भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ० धम्मपाल थैरो, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह आदि रहे|