एडीएम नें परखी लोहिया की व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन लोहिया में तीन मरीजों की मौत हो गयी थी| जिसमे एक का शव तो अस्पताल के वाथरुम में तीन घंटे बाद मिला| शुक्रवार को लोहिया अस्पताल का जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर एडीएम नें व्यवस्था परखी| जहाँ उन्हें कई खामियां मिली| जिनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जायेगी|
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति सुबह आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल आ धमके| उन्होंने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की व्यवस्था को परखा| कुछ मरीजों से बातचीत भी की| इसके साथ ही एडीएम नें आपात कालीन वार्ड में आकर व्यवस्था देखी | ओपीडी में चिकित्सक के इंतजार में मरीज बैठे मिले | एडीएम् के आनें की खबर पर सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता भी मौके पर आ गये| लेकिन एडीएम नें उन्हें वापस भेज दिया और खुद ही व्यवस्था को बारीकी से परखा||
एडीएम ने बताया कि निरीक्षण में जो खामियां मिली है उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जायेगी|