चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर, चीनी सामान का किया बहिष्कार

CRIME FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) चीनी सेना के युद्ध में दन्त खट्टे करते हुए भारतीय सेना के भी बीस जबान वीरगति को प्राप्त हो गये| जिससे चीन के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश की लहर है| जनपद में भी चीन के खिलाफ लगातार गुस्सा फूट रहा है| जिसके चलते शहीद सैनिकों को नमन करने के साथ ही चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया|
शहर के टाउन हाल पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों नें सीमा पर चीनी सेना के साथ युद्ध में शहीद हुए 20 जबानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी| इसके साथ ही शहर के चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की|
प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें कहा कि आज से हिन्दू महासभा के सभी पदाधिकारी चीनी सामान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे| इसके साथ ही पीएम मोदी से चीनी सेना को मुंह तोड़ जबाब देनें की अपील की|
इस दौरान प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा, धीरज पाण्डेय, मोनू तिवारी, संतोष त्रिवेदी, विपिन अवस्थी, गौरव मौर्य, शोभित मिश्रा, सौरभ राजपूत आदि रहे|