अपडेट: पूर्व बीएसएफ जबान की गोली मारकर हत्या या आत्महत्या?

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)बीती रात अपने खेत में पानी लगाने गये पूर्व बीएसएफ जबान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी |मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी | वही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया| वही बाद में मृतक के पिता ने पुत्र द्वारा खुद गोली मार लिये जाने की तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम फतेउल्लापुर निवासी 27 वर्षीय अजीत पुत्र सुखचरन बीती रात लगभग 3 बजे अपने बटाईदार शोभित और श्रीराम के साथ खेत में पानीलगाने के लिये गया था| अजीत ने ट्यूबबेल को चालू कर दिया| जिसके बाद दोनों बटाईदार खेत में पानी लगाने चले गये| अजीत नलकूप के ही निकट बनी मचान पर लेट गया|
कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनकर दोनों बटाईदार मौके पर आये तो अजीत लहुलुहान हालत में मचान पर पड़ा था| घटना को सूचना बटाईदरों ने परिजनों को दी| सूचना मिलने पर अजीत के पिता सुखचरन मौके पर पंहुचे | तो अजीत की खून से सनी लाश को देखकर दंग रह गये| घटना की सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| अजीत वर्तमान में जानवरों के गर्भाधान का कार्य करता था| बीते चार वर्ष पूर्व वह बीएसएफ में भी तैनात था| लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी थी| पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी|भाई आलोक ने बताया की बीते वर्ष 2012 में अजीत की बीएसएफ में नियुक्ति हुई थी| ट्रेनिग के बाद अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण वह घर आ गया और फिर पुन: नौकरी पर नही गया था|
शव का पंचनामा दरोगा लाल सिंह ने भरा| प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया युवक ने खुद गोलीमारकर हत्या की है| उसके पिता ने दोबारा आत्महत्या किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी है| अजीत का पिता जब मौके पर गया तो तमंचा उसके सीने पर रखा हुआ था | जिसके बाद वह तमंचा उठाकर अपने घर ले गया| पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है| युवक की हत्या नही हुई है| उसने आत्महत्या ही की है|