विधान सभा चुनाव में उपद्रव करने वालो पर होगी निरोधात्मक कार्यवाही

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन

dm-spफर्रुखाबाद: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी बेंकटेश ने जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी राजेश कृष्णा को निर्देश दिये है कि जनपद में उन लोगो को चिन्हित करे जो चुनाव में उपद्रव फैला सकते है| उन्हें चिन्हित कर उनके ऊपर निरोधात्मक कार्यवाही करे|

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी बेंकटेश ने डीएम, एसपी से कहा है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाये रखे| इसके साथ ही साथ मतदाता सूची में लिंग अनुपात का विशेष ध्यान रखे| इसके साथ ही साथ मतदाता सूची में जो गलतियाँ है उन्हें सत्यापन के आधार पर सुधार करे| उन्होंने यह भी कहा की केंद्र सरकार की आडीट टीम किसी भी समय किसी भी जनपद में जाकर जांच कर सकती है| उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि पिछले चुनाव के दौरान जिन लोगो पर मुकदमा दर्ज हुआ था, कितने दोषी पाये गये और कितनो पर विवेचना चल रही है इसका भी रिकार्ड रखे| इसके साथ ही साथ यही पता करे की चुनाव में कौन व्यक्ति उपद्रव कर सकता है| उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही करे|

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि विकलांग मतदाताओ को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिये व्यवस्था की जाये| उनके फार्म-6 भी भरवाने की व्यवस्था की जाये ताकि उन्हें मतदाता बनने में कोई समस्या ना हो| कालेजो में नये मतदाता जादा से जादा बनाये जाये| इसके साथ ही पोलिंग बूथ पर पेयजल, महिला व पुरुष शौचालय व छाया का भी प्रबंध किये जाने के निर्देश श्री बेंकटेश ने डीएम, एसपी को दिये है|