जेल में बंद पदाधिकारियों से मिलेंगे हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

ramaanuj tridndi svaami1फर्रुखाबाद: बीते 13 अगस्त को दो समुदायो के बीच हुये विवाद के बाद गिरफ्तार किये गये हिन्दू महासभा के नेताओ से मुलाकात करने के लिये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी बुधवार को जिले में पंहुचेगे|

हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह गंगवार ने जारी किये गये प्रेस नोट में कहा है कि अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज व्रतघर जीयर स्वामी (त्रिदंडी स्वामी) जेल में बंद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा और गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी से भेट करेगे| इसके साथ ही वह और उनके साथ आने वाले अन्य कई लोग जिलाधिकारी और एसपी से भी भेट करेगे|

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की दुकान में तोड़फोड़ में भी फंसे राजेश और उनके साथी
घटना के दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी की घूमना स्थित मोबाइल के शोरुम में हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा और अंकित तिवारी को विवेचक ने नाम जद आरोपी बनाया| इस मामले में पुलिस ने अंकित तिवारी और राजेश मिश्रा को दुकान में तोड़फोड़ करने का भी आरोपी बनाया गया| जिस मामले में पुलिस ने राजेश और अंकित को कोर्ट में पेश किया | जंहा से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पुन: जेल भेज दिया गया|