राजस्व टीम के सामने महाभारत, दो गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पैमाइश करनें गयी राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में जमकर महाभारत हो गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया|
दरअसल एसडीएम अमृतपुर के यहाँ मेडबंदी का मामला दिया गया था| कानून-गो महेंद्र पाण्डेय, लेखपाल सतेन्द्र कुमार पैमाइश करनें ग्राम इमादपुर पमारान पंहुचे| जहाँ ग्रामीण नरवीर और धर्मेन्द्र में विवाद हो गया| जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल के बाद आरोपी नरवीर व धर्मेन्द्र को शांति भंग में गिरफ्तार कर किया|