तालाब की भूमि पर बने मकानों को किया ध्वस्त

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तालाब की भूमि पर कब्जा करके बनाये गये मकान ध्वस्त किये गये| कई जगह नोकझोंक भी हुई लेकिन बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया| जिससे अबैध रूप से रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया|
दरअसल बढ़पुर के अल्लाह नगर में तालाब की भूमि पर तकरीबन 9 लोगों अपने निर्माण करा लिया था| शुक्रवार को एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, सीओ सिटी प्रदीप सिंह , तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, व ईओ रविंद्र कुमार आदि ने अतिक्रमण किये गये भवनों पर बुलडोजर चलवा दिया| दरअसल विगत दिनों तालाब की पैमाइश की गयी थी| जिसमे कुल 9 लोगों को तालाब की भूमि पर भवन बना लेनें को लेकर नोटिस भी दिये गये थे| लेकिन मकान नही हटाये गये| इसके बाद शुक्रवार को चार मकानों को बुलडोजर से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया|