सीएचसी से मासूम बच्ची को गायब करने का आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: सीएचसी से मासूम बच्ची को गायब करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| आरोपी का कहना है कि वह लडकी को पालने के लिये ले गया था|
बीते 12 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भीखा निवासी आशिक की पत्नी रुखशाना के प्रसब के लिये सीएचसी में भर्ती किया गया था| उसने पुत्र को जन्म दिया| जिसके बाद उसकी दो वर्षीय पुत्री जूबी सीएचसी ने कही गायब हो गयी| पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी| उसी दिन देर शाम को बच्ची जूबी थाना जहानगंज के ग्राम बरुआ नगला में डायल 100 को मिल गयी थी|
घटना के सम्बन्ध में आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी| जाँच में पुलिस ने मंगलवार को बरुआ नगला के ही आरोपी अरविन्द को दबोच लिया| इसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है| आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कोई सन्तान नही है| इस लिये बच्ची को पालने के लिये ले गया है|