ब्रेकिंग: तीन हजार बीघा गेंहू की फसल के साथ, तीन सगे भाई बहन जिन्दा जले

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के गंगा कटरी में स्थित ग्राम सुन्दरपुर में अचानक लगी आग से ग्रामीण मनफूल के मासूम दो पुत्र और एक पुत्री जिन्दा जल गये| इसके साथ ही साथ 3 हजार बीघा गेंहू की फसल भी जलाकर राख हो गयी|
ग्रामीण मनफूल ने बताया कि वह सुबह अपने मासूम पुत्र धर्मेन्द्र व आलोक के साथ ही साथ मासूम पुत्री दिव्या को भी खेतो की तरफ ले गया था | बच्चे झोपडी की तरफ खेल रहे थे| मनफूल खेत में काम करने लगा| तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गयी| आग लगने से तीनो मासूम भाई-बहन जिंदा जल गये| जब तक उसे बचाने का प्रयास हुआ तब तक आग ने बिकराल रूप ले लिया| देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी गेंहू की फसल को भी जलाकर राख कर दिया|

घटना की सूचना मिलने पर डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी सुभाष सिंह बघेल, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौके पर आ गये| उन्होंने मृतक के परिजनों से वार्ता की| डीएम ने परिजनों को सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया| पुलिस ने तोनो के शवो को लोहिया अस्पताल भेज दिया|