मक्के के खेत में गये युवक के गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मक्के के खेत में गये युवक पर जान लेवा फायरिंग की गयी| जिससे गोली लगनें से वह घायल हो गया| उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जसमई निवासी 21 वर्षीय रवि पुत्र तुलसीराम ने बताया कि वह अपने मक्के के खेत में गया था| उसी दौरान मक्के के खेत में बैठे कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी| जिससे गोली रवि के जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल को शहर के एक निजी चिकित्सक के अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की| कार्यवाहक थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| घायल का मेडिकल कराया गया|