खुलासा: प्रेम प्रसंग में हुआ था अमर सिंह का कत्ल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आमिलपुर निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह पुत्र पुत्तुलाल की बीते 18 दिसम्बर को हत्या कर कर दी गयी थी| उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया|

विदित है कि घटना के तीन दिन पूर्व अतर सिंह अचानक घर से गायब हो गये थे| उनकी तलाश की जा रही थी| लेकिन कोई पता नही चल रहा था| तभी करन सिंह की लाश गाँव के निकट गन्ने के खेत में एक लाश पड़ी मिली थी| मृतक के भाई चरन सिंह ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस लगभग तीन माह से घटना में जाँच कर रही थी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में गाँव के ही कौशलेन्द्र सिंह पुत्र अतर सिंह व संजीत सिंह पुत्र हरलाल को गिरफ्तार कर लिया| घटना के पीछे प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किये जाने का पुलिस दावा कर रही है|

पुलिस के अनुसार मृतक मनचला किस्म का था| जो चोरी से संजीत की पत्नी से मिलता था| यह पता लगने पर संजीत ने अपने भाई मंजीत व चचेरे भाई कौशलेन्द्र सिंह से मिलकर अतर सिंह को ठिकाने लगाने कि योजना बना डाली| 18 दिसम्बर की शाम जब अतर सिंह अकेला ही शराब पीने ढकेलापुर गया था तो अतर सिंह को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी थी|

थानाध्यक्ष संजीब राठौर ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है|