पहले की चोरियों का भी पुलिस नही कर सकी खुलासा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: लिंजीगंज व् मन्नीगंज में करोड़ों का व्यापार प्रतिदिन होता है| लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है| पुलिस चोरी के बाद केबल जाँच का भरोसा देकर मुकदमा ठंडे बस्ते में चला जाता है| चोरों के हौसले अभी तक बुलंद है|
तारीख 17 मार्च 2016 शहर क्षेत्र के मोहल्ला खतराना होली मैदान निवासी व्यापारी संदीप चौरसिया की मन्नीगंज में पत्तल अदि की थोक बिक्री की दुकान है| इस दुकान में 4:50 लाख की पत्तले आदि सामान चोरी कर लिए गये| घटना के लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने खुलासा नही किया|
तारीख 27 दिसम्बर 2016 शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया मोहल्ला निवासी रामू कनौजिया, मोहल्ला नई बस्ती निवासी चन्द्र प्रकाश व राकेश कनौजिया की दुकानों से लाखों का सामान व् नकदी चोरी की गयी थी| जाँच एक कदम भी नही चली| खुलासा आज तक नही|
तारीख 25 फरवरी 2017 शहर क्षेत्र के मन्नीगंज निवासी ब्रजनंदन लाल की लिंजीगंज मे दुकान है| चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर लगभग तीन लाख का सामान चोरी कर लिया गया| खुलासा पुलिस नही कर पायी|
तारीख 1 जून 2017 शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिंतामणी निवासी रोहित कुमार पुत्र ईश्वर दास की लिंजीगंज में दुकान है| चोरों ने नकब नकब लगाकर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया था| लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नही कर सकी पुलिस|
बीते तीन महीने पहले ही मनोज गुप्ता व स्वदेश गुप्ता की दुकान में चोरी हुई थी| मुकदमा भी दर्ज हुआ था| लेकिन अभी तक खुलासा पुलिस नही कर पायी| तब तक दोनों की दुकाने पुन: टूट गयी|
सराफा दुकानों की चोरी के खुलासे में भी पुलिस फेल
परचून व्यापरियों की तरह ही सराफा बाजार के व्यापारी भी कोई जादा सुरक्षित नही है| पुलिस की सक्रियता पर सबालिया निशान लगना लाजमी है जब मुख्य बाजार में सराफा की दुकान में चोरी हो जाये और खुलासा ना हो|
तारीख 4 अक्टूबर 2017 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सूफी खां निवासी राजाबाबू की शहर कोतवाली की सेठ गली की नीम वाली गली स्थित दुकान से लगभग तीन लाख का सोना व चार लाख की चांदी चोरी की गयी थी| घटना के बाद पुलिस ने एक दो दिन हाथ पैर मारे और फिर वही अलाप की जाँच चल रही है| आजतक खुलासा नही हुआ|
तारीख 17 फरवरी 2018 शहर कोतवाली के ही चौक बाजार निवासी भाजपा नेता मोहन अग्रवाल के परिवारी अजय अग्रवाल की नेहरु रोड पर लाला राम भरोसे के नाम से सराफा की दुकान है| जिसके ताले तोड़कर 70 हजार की नकदी व् जेबरात चोरी हुआ था| यह दुकान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश ददुआ की दुकान के ठीक सामने है| पुलिस इस मामले में भी अभी तक खाली हाथ है|
लगातार चोर पुलिस के इकबाल कर सबालिया निशान लगा रहे है| लेकिण कोतवाली पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव न करने की कसम सी खा ली है|शहर की दर्जनों चोरी की घटना अभी इस तरह की है जिन्हें अभी तक दर्ज ही नही किया गया|