गणपति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट व पथराव, महिला सहित तीन घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया| विवाद के दौरान हुई मारपीट व पथराव से भाई-बहन सहित तीन लोग घायल हुए| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना कादरी गेट से जा रही गणेश विसर्जन यात्रा के ट्रैक्टर की एक शव लेकर अंतिम संस्कार में जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी| जिससे दोनों पक्षों में ग्राम चांदपुर मेंराहुल पुत्र सुरेश जाटव के मकान के सामने विवाद हो गया| जब राहुल नें वाहन घर से आगे बढ़ानें को कहा तो शव यात्रा लेकर आये लोग चले गये जबकि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए लेकर जा रहे बिर्राबाग के लोगों नें राहुल के साथ ही पड़ोसी अरविन्द पुत्र हरीशंकर व् अरविन्द की बहन सावित्री के साथ मारपीट व पथराव कर दिया| जिससे तीनो घायल हो गये| उन्होंने पुलिस को सूचना दी | थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि विवाद की सूचना मिली है| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|