जीजा के घर हरियाणा में रह रहे युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

anuj candpurफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के चाँदपुर निवासी रामनिवासी के 17 वर्षीय पुत्र अनुज उर्फ़ अन्ट्टू जाटव की अपने बहनोंई के पास शव बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया| परिजन घटना स्थल के लिये रवाना हो गये|

मृतक अनुज की बहन मोनी ने बताया कि उसके दो भाई अनूज और दुर्गेश है| दो वर्ष पूर्व अनूज हरियाणा के धारुहेडा में रह रहे अपनी बहन रिंकी पत्नी विजय के पास रहने चला गया था| एक वर्ष पूर्व छोटा भाई दुर्गेश भी बहन के घर रहकर प्राइवेट नौकरी करने लगा था| बीती सोमबार की रात बहनोंई विजय का फोन पिता के पास आया और उन्होंने कहा कि अनुज की मौत हो गयी है| उनका शव घर के पास ही एक पुलिया के निकट पड़ा मिला है|

पुत्र की मौत की खबर सुनकर रामनिवास और उनकी पत्नी फूलमती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| रामनिवास और उनके अन्य परिजन हरियाणा के लिये रवाना हो गये| मृतक अनुज दो भाई और तीन बहने है| उसके घर पर रिश्तेदारों का जमाबडा लग गया| फ़िलहाल अभी मौत(हत्या) कारण साफ नही हो पाया है| बताया जा रहा है कि उसका किसी साथी के साथ विवाद हुआ था|