कांग्रेस ने मनाया क्रांति दिवस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

changreshफर्रुखाबाद: कांग्रेस नेताओ ने क्रांति दिवस बनाकर आजादी के दीवानों को याद कर उन्हें श्रधांजलि दी और उनके भारत माता को आजाद कराने के संघर्ष को भी जीवंत किया|

शहर के नेहरु रोड स्थित राधा कृष्ण दुबे के प्रतिष्ठान पर आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में कहा गया कि उन वीर आजादी के योद्धाओ को याद किया जा रहा है| जिन्होंने भारत माता को आजादी दिलाने के लिये बम्बई में एक रिजूकेशन पास किया कि आजादी की लड़ाई अपने अंतिम चरण में पंहुच गई| अब अंग्रेजो से कहा जाये भारत छोड़ो यह नारा इतना कारगर हुआ कि भारत को मजबूर होकर अंग्रेजो को छोड़ना ही पड़ा| पार्टी नेताओ ने कांग्रेस का 74 सालो का इतिहास बताया और कहा कि कांग्रेस नेताओ ने अपने प्राणों की परवाह किये बिना आजादी दिलाई| पार्टी के नेताओ नें ही अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा आज के दिन ही दिया था| आजादी की नीव आज के ही दिन रखी गयी|

बैठक की अध्यक्षता राधाकृष्ण दुबे ने की| इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र, अनुपमा शर्मा, जिलामहामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी, दीप्ती सिंह, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, मनोज गंगवार, भंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र नारायण मिश्रा ने किया|