भाकियू ने सड़क से मुख्यालय तक सरकार को कोसा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय किसान यूनियन नें सड़क से लेकर जिला मुख्यालय पर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| देर शाम वहीं कलेक्ट्रेट में भोजन बनाया गया|
दरअसल भाकियू मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रिलायंस तिराहे पर इटावा-बरेली हाई के किनारे धरना प्रदर्शन शुरू किया| भाकियू नेताओं नें केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली| भाकियू नेताओं नें कहा कि सरकारी तंत्र चकबंदी के नाम पर किसानों की नसबंदी कर रही है| किसान अपना कार्य छोड़कर अधिकारियों के ही चक्कर लगाते रहते है | महासचिव लक्ष्मी शंकर जोशी जिलामहासचिव नें कहा कि जिला प्रशासन यदि नही सुनता है तो आर-पार की लड़ाई होगी| इसके बाद कार्यकर्ता नेकपुर पुल के निकट पंहुचे | यहाँ से पैदल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पंहुचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया की देर शाम नगर मजिस्ट्रेट से वार्ता के बाद ज्ञापन देकर समाप्त हो गया| इस दौरान मंडल सचिव अफरोज मंसूरी, जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य आदि रहे| अध्यक्षता सुरेश सिंह ने की|