चार वर्ष से मोदी सरकार कर रही देश से विश्वासघात

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेस ने इसे विशवासघात दिवस के रूप में मनाया| इसके साथ ही कहा की आगामी लोक सभा चुनाव ने देश की जनता इस विशवास घाट का मुंहतोड़ जबाब देगी|
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के बढ़पुर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ने बीजेपी.मोदी व आरएसएस कलो जमकर कोसा| शुभम तिवारी ने कहा की मोदी योगी अपनी उपलब्धियों का फर्जी बखान कर रहे है| अस्पतालों में एंटी रेबीज ना मिलने से मासूम प्रिया की जान चली गयी| उसको समय पर दवा नही मिली| और भी तक मुआबजा नही दिया गया| उन्होंने कहा की यदि कांग्रेस आन्दोलन पर आ गयी तो उन्हें कुर्सी पर बैठना मुश्किल हो जायेगा|
कार्यक्रम की अध्यक्षता करने हुए जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के नागरिकों, युवाओं, किसानों से अच्छे दिन आने का भरोसा देकर चार सालों से लगातार विश्वासघात कर रहे है| देश की जनता अब माफ़ करने वाली नही है|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा व उसके पीएम मोदी सर्वोच्य संवैधानिक संस्थाओं का मान मर्दन कर रहे है| देश की जल, जंगल, जमीन के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य, रेलवे, एयरलाइस को मुनाफाखोरों को सौप रही है| लाल किले को रखरखाब के नाम पर डालमियाँ भारत समूह को सौप दिया| ताजमहल को जीएमआर तथा आईटीसी समूह को सौप दिया| इस दौरान कांग्रेसियों ने पकौड़े भी तले और गैस की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया| कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र नारायण मिश्रा,
पुन्नी शुक्ला, दीपक मिश्रा, राकेश सागर ने भी सम्बोधित किया| र मेश चन्द्र कठेरिया, दीप्ती सिंह,अरुण अग्निहोत्री,संजू अग्निहोत्री, विकास अग्निहोत्री, वसीमुज्मा खां,ज्ञान प्रकाश शर्मा, सोनी दीक्षित,शांतनू पाठक, रहीस, इमरान अंसारी, अनुपमा आदि रहे|