बलात्कार का केस मारपीट में दर्ज करने की होगी जाँच

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

reepफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला के लाख कहने के बाद भी पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज नही किया| इसके बाद महिला ने दो बार पुलिस अधीक्षक से भेट की| एसपी ने मामले में जाँच के आदेश दिये है|

विदित है कि पीड़ित महिला ने बीते 12 जुलाई को थाने में आकर सूचना दी की उसके घर में दिनदहाडे घुसकर गाँव के ही दबंगो ने उसके साथ बलात्कार किया| महिला ने तहरीर भी दी| लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नही की| जिसके बाद महिला ने एसपी को बीते 18 जुलाई को शिकायत की| लेकिन पुलिस ने कार्यवाही का कदम नही उठाया| मंगलवार को महिला ने फिर एसपी से गुहार लगायी| जिस पर एसपी ने जाँच करा कार्यवाही का भरोसा दिया|
थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर मारपीट की थी| एनसीआर दर्ज की गयी थी| यदि महिला बलात्कार की तहरीर देती है तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा|