भाजपा जिला उपाध्यक्ष लिखी थार से तमंचों सहित दो गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पुलिस नें चेकिंग अभियान के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लिखी थार कार से दो युवकों को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है| थार एक जिला पंचायत सदस्य के नाम पर बतायी जा रही है|
दरअसल थानाध्यक्ष संतप्रकाश पटेल व दारोगा उदयवीर चेकिंग अभियान चला रहे थे| उसी दौरान जरियनपुर की तरफ से आ रही काले रंग की बिना नम्बर की थार कार को हाथ देकर रोंका | गाड़ी रुकते ही पुलिस नें उनकी तलाश ली| थानाध्यक्ष संतप्रकाश पटेल नें बताया कि चेकिंग के दौरान उनकी कार से 315 बोर के दो तमंचा व दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किये| पुलिस नें कार सबार युवक विवेक पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी नगला दमू जहानगंज व कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर निवासी गोपाल पुत्र सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया है| थानाध्यक्ष नें बताया कि दोनों युवकों का न्यायालय के लिए चालान किया है|