लकूला में पंहुच जिलाधिकारी ने कसे अफसरों के पेंच

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm sp rajeshdm sp lkulaaफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने लकूला गिहार बस्ती में पंहुचकर निरीक्षण किया| उन्होंने लकूला में बने अधूरे भवन का निर्माण पूर्ण कराने और बस्ती के लोगो को योग्यता के हिसाब से काम देने के निर्देश अफसरों को दिये गये|

दोनों अधिकारी लकूला में बने कृषि भवन पंहुचे उन्होंने वंहा लगी प्रदर्शनी का अबलोकन किया इसके बाद उन्होंने लकूला गिहार बस्ती में जाकर समस्या देखी| जिलाधिकारी ने लकूला में तत्कालीन जिलाधिकारी एनके एस चौहान के समय बनाये गये निर्माणाधीन विधालय को देखा तो उनका पारा चढ़ गया| उन्होंने कहा विधालय अभी तक पूर्ण क्यों नही हुआ| जिस पर अधिकारियो ने उन्हें बताया कि वजट की समस्या के चलते अभी तक विधालय अपूर्ण है| जिस पर उन्होंने बीएसए से विधालय के सम्बन्ध में जानकारी तलब करने के बाद तत्काल विधालय का निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिये|

इसके साथ ही साथ उन्होंने बस्ती की आशा रंजीता और ग्रामीण शिवरतन गिहार और राजकुमार से बात की| उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों से कहा की बस्ती में 18 से 20 वर्ष के लोगो की सूची तैयार की जाये|इसके साथ ही साथ उन्होंने तीन दिन के अन्दर कक्षा आठ से हाई स्कूल पास लोगो की सूची तलब की है| उन्होंने कहा है नवनिर्मित विधालय के चारो तरफ दीवार बनायी जायेगी|

जिलाधिकारी कर्ण सिंह ने जेएनआई को बताया कि लकूला गिहार बस्ती को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा| उन्होंने कहा कि पूर्व में जो प्रयास असफल रहे उनसे सीख लेकर विकास किया जायेगा| इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, सीओ देवेन्द्र सिंह, कोतवाल डीके शर्मा आदि मौजूद रहे|