छात्रा का सुसाइड नोट और सर के कई टुकड़े

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

faujiya biफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नबदिया के निकट ट्रेन से कटकर छात्रा ने जान दे दी उसके सर के कई टुकड़े हो गये| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां निवासी 18 वर्षीय फौजिया बी पुत्री सरीकुद्दीन ने ट्रेन से कटकर जान दे दी| घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुची| पुलिस को एक पत्थर से दबा सुसाइड नोट मिला और दस का नोट दबा मिला| जिसमें लिखा था कि पापा माफ़ करे, हम से जिया नही जा रहा| तुम सब ने हमसे उतना प्यार दिया जितना किसी के भी माँ-बाप नही दे पाते| इसमे मेरे घर वालो का कोई दोष नही हम अपने लाइफ से बहुत परेशान हो गये थे | अब हमसे और नही जिया जा रहा था| मेरे पापा में माँ के जाने के बाद माँ बाप दोनों का प्यार दिया| लेकिन हमसे अपनी अम्मी के बिना रहा नही जा रहा है| हमे मालूम है कि दुनिया वाले यही बाते करेगे की कोई लडके की बात तो नही दुनिया वाले गलते सोच रहे है| हमारा दिल अम्मी को देखने को कह रहा है| और हमसे अम्मी के बिना रहा नही जा रहा है| इसमे किसी का भी हाथ नही है | पर मेहरबानी करके पुलिस मेरे घर पर ना जाये यह लेटर हमने अपने हाथ से लिखा है| अपनी अम्मी के पास जा रहे है अम्मी के जाने के बाद हमसे अपनी जिन्दगी जी नही जा रही थी| हमारे घर वाले भाई बहन हमेशा प्यार करते रहे है और हमे मालूम है कि हमेहमेशा प्यार करते रहेगे|

सभी को हमारी तरफ से माफ़ी,हम अम्मी के पास जाकर सबकी बाते करेंगे| यह लेटर मेरे घर तलक पंहुचाने वाले का बहुत बहुत सुक्रिया| मेरा नाम फौजिया खां मेरा घर अब्दुल मजीद खां है| मै सरीफ की बेटी हूँ हमारे पापा का ध्यान रखना| यह लेटर सबसे छिपा कर लिखा है| ऊपर वाले ने हमारी मौत इसी तरह लिखी है यहीसोंच कर सब्र कर लेना| हम अपनी जिन्दगी से बहुत हडे थे……………….| हम अम्मी को भूल नही पाये थे ना ही भूल पायेगे | कोई भी लगत ना समझना| और मेरे पापा को सब जानते है | कि उनकी आदत कैसी है| उन्होंने किसी का बुरा नही चाहा| हमने अपनी मर्जी से जान गबाई है पापा ने अपनी सारी जिन्दगी अपनी मेहनत से काट दिओ अपने सपने पूरे किये और हमे भी प्यार किया|

मृतक फौजियां ने के पिता सरीकुद्दीन ने बताया कि फौजिया की माँ मौत जाबिया की मौत पांच साल पूर्व हो गयी थी| सुबह किसी दोस्त का फोन आया था फौजिया ने 12 वीं की परीक्षा पास की थी| रिजल्ट लेने का कहकर घर से निकली थी| उन्होंने बताया कि उन्हें यह नही पता कि वह नबदिया कैसे पंहुची|

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| सीओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है | शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है |