बीजेपी की नगर कार्यकारणी घोषित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp pranshu stypal, shailendr singhफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के फर्रुखाबाद नगर कमेटी की घोषणा कर दी गयी | जिसमे अधिकतर नये चेहरों को जगह दी गयी है| पूराने चेहरे को जादा वरीयता नही मिली है|

शहर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने नगर कमेटी की घोषणा की| जिसमे नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष सूरज भारद्वाज,राम किशोर सैनी, संतोष राजपूत, महामंत्री प्रवल त्रिपाठी नरेन्द्र राठौर, मंत्री ऊधन राजपूत, मुकुल अग्निहोत्री, विकास गुप्ता, मंजू शिखा व कोषाध्यक्ष व मिडिया प्रभारी का कार्यभार शिवांग रस्तोगी को दिया गया है| कमेटी में 52 लोगो को सदस्य बनाया गया है|

इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह राठौर आदि लोग मौजूद रहे|