अब कहा गया मोदी का 56 इंच का सीना

FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi Politics Politics-BJP Politics-CONG.

CHAANGRESफर्रुखाबाद: कांग्रेस नेताओ ने मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क पर प्रदर्शन किया| जिसमे मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी| कांग्रेस नेताओ ने मोदी के द्वारा भारत की सुरक्षा में लगे बीएसएफ के जवानो के शहीद हो जाने के बाद केंद्र सरकार बिल्कुल मौन है| कांग्रेस नेताओ ने मौन रखकर शहीद सैनिको को श्रधांजलि दी|

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर क्षेत्र के चौक बाजार में एकत्रित हुये| जिसके बाद सभी ने मोदी के खिलाफ जमकर अपनी भडास निकाली| जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार आलोचना के योग्य है| केंद्र सरकार नाकारा है| जबकि सत्ता में आने से पहले मोंदी ने कहा था कि एक सिर की जगह दस सिर लायेंगे| ओलेकिन सरकार बनने के बाद से हालत खराब ही होते चले जा रहे है | उन्होंने कहा कि कहां गया मोदी का 56 इंच का सीना| व्यक्ति का काम यह साबित करता है| की वह कितने चौड़े सीने का है| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि हमारे बीएसएफ के जबान सीमा पर शहीद हुये| लेकिन मोदी मौन है| वह पाक प्रधानमंत्री नवाज सरीफ को मीठाई भेज रहे है|

इस तरह के प्रधानमंत्री से यही उम्मीद की जा सकती है| कांग्रेसियों ने चौक से नेहरु रोड पर मोदी सरकार के खिलाफ जुलूस भी निकाला| गिरंद सिंह, नरोत्तम सिंह, धुर्वेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, रिंकू सिंह, ब्रजेश सिंह कुशवाह, राहुल राठौर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की| इस दौरान शिवशिष तिवारी, मनोज त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, दीप्ती सिंह, मटनलाल दुबे, राजेन्द्र नारायण मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, जीशान कुरैशी आदि मौजूद रहे|

कांग्रेस नेताओ को मिली धमकी
कांग्रेस मनरेगा अध्यक्ष शिवाशिष तिवारी को उनके मोबाइल फोनन पर धमकी दी गयी है| जिस पर कांग्रेस नेताओ ने जाकर शिवाशीष को धमकी देने वाले के खिलाफ तहरीर दी|