राशिफल: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-आज का दिन सामान्य है। मन में चिंता एवं तनाव बना रहेगा। कार्य करने की क्षमता में कमी महसूस होगी। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में समस्या उत्पन्न होगी। किसी कार्य को करने में असमंजस पैदा होगा। परिवार में आनंद पूर्ण वातावरण बना रहेगा। लेकिन आपके मन में थोड़ी चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। छोटे भाइयों से विवाद हो सकता है। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृष-आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा साधारण कार्य को बड़ी प्रसन्नता और एवं उमंग के साथ करेंगे। जिससे आपके परिवार के लोग भी प्रसन्न रहेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। अतिआत्मविश्वास में किसी का अपमान ना करें। अन्यथा भाग्य प्रतिकूल हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कुटुंब में अधिक मान-सम्मान मिलेगा।
मिथुन-आज का दिन सामान्य है। मन में चिंता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस पैदा होगा। मन में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों के ग्रह अधिक प्रभावशाली है। इसलिए उनसे बहस न करें नहीं तो विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। आपको निर्णय लेने में अनुकूलता बनी रहेगी। संतान से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। संतान का भाग्य अनुकूल है। संतान के भाग्य से आपके कार्य पूर्ण होंगे। गुप्त शत्रुओं पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। हड्डी एवं जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें।सिंह-आज का दिन सामान्य है। मन में डर बना रहेगा एवं निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। कार्य करते हुए कार्य के सफल ना होने का डर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन चुकी है। भाइयों से सामंजस्य बनाकर रखें। माता के भाग्य से सफलता प्राप्त होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे।
कन्या-आज का दिन शुभ है। आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में पूर्ण ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में कोई कठिनाई नहीं होगी। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं निर्णय लेने में असमर्थता महसूस होगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
वृश्चिक-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा का अनुभव करेंगे। निर्णय लेने में सहजता की अनुभूति करेंगे। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। ईश्वर आराधना में मन लगेगा। परिवार में आपको सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान के लिए शुभ समय है।
धनु-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में चिंता बनी रहेगी। तनाव बना रहेगा। कार्य को करते हुए, कार्य के पूर्ण होने में असमंजस बना रहेगा। निर्णय लेने में परेशानी आएगी। भाइयों से विवाद हो सकता है। समाज में किसी बड़े निर्णय को लेकर बहस हो सकती है। माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता। ससुराल से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मकर-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय ले पाएंगे। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य अनुकूल बना रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के ग्रह बहुत प्रभावशाली हैं, उनसे विवाद न करें। सिर से संबंधित रोग सपको हो सकता है|
कुंभ-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। समाज में कोई विशेष पद प्राप्त होगा। माता का पूर्ण आशीर्वाद बना रहेगा। संतान से विवाद हो सकता है, क्योंकि संतान का दिमाग वर्तमान में तनाव युक्त है। आपको मानसिक कष्ट से सिरदर्द हो सकता है।
मीन-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। आय के नए साधन बनेंगे। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। व्यवसाय को लेकर महत्वपूर्ण यात्रा कर सकते हैं।