आशा पर अबैध बसूली का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

aashaफर्रुखाबाद:(कायमगंज) प्रसव के बाद प्रसूता में मिलने वाली चेक दिलाने के नाम पर आशा पर अबैध बसूली करने का आरोप लगा है| प्रसूता के पति की इस सम्बन्ध में आशा से विवाद भी हो गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम करीमनगर निवासी देवेन्द्र ने अपनी पत्नी रोशनी को ग्राम मुबारक नगर निवासी आशा के माध्यम से सीएचसी पर भर्ती किया था| देवेन्द्र ने आरोप लगाया कि आशा सुशीला ने इंजेक्शन के नाम पर 100 रुपये बसूले वही आशा बहू डिलीवरी चेक दिलाने के नाम पर सुबिधा शुल्क मांग रही है| ना देने की स्थित में एक महीने से टरका रही है|

जिसको लेकर देवेन्द्र और आशा बहू में विवाद हुआ|