कपकपाते हाथों में शस्त्र लेकर सत्यापन कराने पंहुचे बुजुर्ग

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए शनिवार को थाना परिसर में लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया गया और लाइसेंस धारकों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये|
थाना परिसर में शस्त्रों के सत्यापन के लिए सुबह से ही लाइसेंस धारकों की भीड़ पंहुची| जिसके बाद लाइसेंस का सत्यापन शुरू किया गया| शाम तक कुल एक दर्जन शस्त्रों का सत्यापन किया गया| अब तक कुल 29 शस्त्रों का ही सत्यापन हो सका है| जबकि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 1422 शस्त्र लाइसेंस हैं| जिनके सत्यपन के लिए पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक नरेश सिंह, कांस्टेबल राजवीर सिंह व पंकज बाबू नें शस्त्र लाइसेंसो का सत्यापन किया| कई वृद्ध कपकपाते हाथों में हथियार लेकर सत्यापन कराने पंहुचे| जो हथियार ठीक से पकड़ तक नही पा रहे थे|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय मौर्या नें बताया कि शनिवार को कुल एक दर्जन शस्त्रों का सत्यापन कर दिया| कुछ लोग पुलिस लाइन में अपना सत्यापन करा आये थे| जिससे कुल 29 शस्त्रों का सत्यापन हो गया है| बचे हुए भी जल्द सत्यापित किये जायेंगा|