किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही भाजपा सरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान लगातार जारी है| जिसके क्रम में शनिवार को भी अभियान जारी रहा| जिसमे कांग्रेस नें कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है| विकास खंड के ग्राम बराबिकु, चंदुईया, अचरिया, सिलसंडा व अटसैनी की न्याय पंचायत कनासी, सैथरा, रसीदपुर मई, सलेमपुर दुदे मई में कांग्रेस नें बैठक का आयोजन किया| जिसमे जिला प्रभारी विजय मिश्रा नें कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया| प्रदेश और केंद्र की सरकार किसानों और मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है इस सरकार में सभी वर्गों के लोग परेशान हैं महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है गरीब तबके का इंसान त्राहि-त्राहि कर रहा है| जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा की हम जिले की सभी न्याय पंचायतों में जाकर कांग्रेस को जन जन तक पहुंचा देंगे और राजनीति की दशा और दिशा बदल देंगे किसानों का किसी भी तरीके का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया,  मनोज गंगवार जिला महासचिव शकुंतला देवी, श्री कृष्ण गौतम आदि रहे|