घर में घुसकर महिला के गहने लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

AVDESH 23फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला वजीर खारबंदी निवासी अवधेश शाक्य के घर में घुसकर बदमाशो ने उसकी पत्नी सुमन के पहने हुये गहने लूट लिये| पुलिस जानकारी ना होने की बात कह रही है|

अवधेश ने बताया की वह पत्नी के साथ घर में रो रहे थे| मकान के दरवाजे की कुंडी लगाना भूल गये| देर रात एक बदमाश उसके घर में दाखिल हो गया| चहल कदमी सुनकर सुमन जाग गयी लेकिन डर की वजह से कोई विरोध नही किया| तभी बदमाश ने कान के कुंडल खीच लिये| जिस पर सुमन ने इसका विरोध किया और बदमाश से भीड़ गयी| हाथापाई होते देख बदमाश भाग गया| एक बदमाश गेट पर खड़ा था उसने सुमन को धक्का देकर गिरा दिया और पैरो से पायल ले उड़ा| शोर सुनकर अवधेश जाग गये और बदमाशो को ललकारा लेकिन बदमाशो ने पकड़े जाने के भय से खिसकना ही सही समझा|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया की उन्हें इस सम्बन्ध में कोई सूचना नही दी गयी है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|