काली नदी का पुल दरका, छिबरामऊ-फतेहगढ़ हाई-वे अवरुद्ध

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

PUL KALI NDIफर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के उधरनपुर में फतेहगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर स्थित काली नदी का पुल बुधवार को दरक गया| जिससे हाई-वे अवरुद्ध हो गया| फ़िलहाल पुल पे आवागमन बंद कर दिया गया है| पुलिस के दुरुस्त होने में दो महीने का समय लगने के कायस लगाये जा रहे है|

काली नदी के इस पुल का निर्माण वर्ष 1967 को शूरू हुआ था और 1969 को यह जनता के लिये खोल दिया गया था| बुधवार को दोपहर 46 वर्ष पुराने इस पुल से गुजर रही निजी बस के चालक ने थाने में पुल में दरार आने की जानकारी दी| जिसके बाद मौके पर पुलिस फ़ोर्स के साथ ही साथ लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भी मौके पर पंहुच गये| उन्होंने पुल का निरीक्षण करने के बाद पुल पर आवागमन बंद करा दिया| मौके पर एक दरोगा और दो सिपाही भी तैनात कर दिये गये| छिबरामऊ तहसील के उपजिलाधिकारी महेश दीक्षित भी मौके पर पंहुचे|

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विकास जौहरी का कहना है की क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत करने में लगभग दो महीने का समय लगेगा| पुल की रिपेयरिंग का कार्य सेतु निर्माण करायेगा|