अस्पताल के होर्डिंग फाड़नें में दो के खिलाफ तहरीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अस्पताल के प्रचार के लिये लगायीं गयी होर्डिंग फाड़नें में चिकित्सक नें दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है |
थाना कादरी गेट के आवास विकास निवासी चिकित्सक अविनाश पाण्डेय का माधव मेक्स अस्पताल है| चिकित्सक नें थानें में दी तहरीर में कहा है कि बीते 12 जून को रात लगभग 11:30 बजे डॉ. पल्लब सोमवंशी के आवास पर खड़े थे| उसी दौरान उनके द्वारा अपने अस्पताल माधव मेक्स के होर्डिंग गोलू कटियार निवासी मसेनी टीला व गोविन्द मिश्रा निवासी पाजाबा फाड़ रहे थे उन्हें मना किया लेकिन वह नही मानें| डॉ. अविनाश पाण्डेय नें बताया कि आरोपी दूसरे एक अस्पताल संचालक के गुर्गे है| जो उनसे द्वेष भावना रखते है|
कादरी गेट थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें जेएनआई को बताया कि तहरीर मिल गयी है| तहकीकात की जा रही है| आरोपियों के घर दबिश दी गयी| लेकिन फरार हो गये| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|