एमआईसी मामले पर एबीवीपी फिर गम्भीर

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने नगर पालिका द्वारा संचालित एमआईसी कालेज की जर्जर बिल्डिंग को ना बनबाने और अभी तक केवल गुमराह करने पर नाराजगी जतायी है| संगठन ने बिगत वर्ष में किये गये कार्यो की समीक्षा भी की|

बैठक में जिलासंयोजक अभिषेक वाथम ने कहा कि 11 जून से 14 जून से प्रदेश अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा| इसके साथ ही फर्जी मदरसों के खिलाफ भी विधार्थी परिषद आन्दोलन खड़ा करेगा| अभिषेक ने कहा की नगर पालिका विधार्थियों के जीवन और भविष्य के साथ खिलबाड कर रही है| अपने वादे के अनुसार पालिका ने अभी तक वजट पास नही किया| ना ही काम शूरू किया| पुस्तकालय और प्रयोगशाला डीएम तोड़ रहे है| संगठन को मजबूत करने के लिये विधार्थी परिषद 10 हजार नये सदस्य बनायेगी|

प्रवास पर आये प्रदेश सहमंत्री अतुल प्रताप ने कहा कि संगठन से मजबूत करने के लिये कार्यकर्ता का मानसिक विकास होना चाहिए| शैक्षिक कार्यो में फैली अव्यवस्था के खिलाफ भी विधार्थी परिषद गम्भीर है|इस दौरान आकाश वाजपेयी, ईशुपाल सिंह कृष्ण मुरारी, रोहित, शिवम्, अभिषेक, अमन,आकाश आदि मौजूद रहे|