संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक की संदिग्ध हालत में उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है|
थाना कादरी गेट क्षेत्र के कादरी गेट निवासी 22 वर्षीय करन सक्सेना पुत्र चंदन सक्सेना बीते 6 महीनें पूर्व नरकसा निवासी सचिन चौरसिया के आरो प्लांट में मजदूरी का कार्य करता था| बीते 6 महीने पूर्व वह अहमदाबाद काम करनें चला गया| बीते चार दिन पूर्व ही करन घर आया था | करन के पिता ने बताया की सचिन करन को घर से ई-रिक्शा पर पांचाल घाट की कहकर ले गया था| उसके बाद सचिन नें परिजनों को सूचना दी की जमापुर पर करन मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये| परिजन करन को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों नें सचिन पर उसकी हत्या करनें का आरोप लगाकर हंगामा किया | जिसकी सूचना पर शहर कोतवाल विनोद शुक्ला पंहुचे| उन्होंने परिजनों को समझाया | मृतक की माँ मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|