गोलमाल: छात्रों के भविष्य और जिंदगी से खेल रही नगर पालिका

CRIME FARRUKHABAD NEWS

mic4mic3mic 1mic2mic5फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) नगर पालिका के कारनामो को कौन नही जानता | कागजो में ही करोड़ो के काम करा दिये जाते है| फिर चाहे वह सड़क हो, बिजली व्यवस्था हो , शिक्षा हो या जल प्रवंधन सभी में बड़ा करीने से बंदर बाँट किया जाता है और सब तो आम जनता इस लिये बर्दास्त कर लेती है की उसमे उसका और उसके परिवार का भविष्य कही से भी प्रभावित नही होता है| लेकिन जब उस जनता के बच्चो के भविष्य के साथ ही घोटाला किया जाये जिसने चुनकर नगर पालिका का चेयरमैन बनाया| तो फिर बात बनती नही दिखती| जनता अपने वोट के अधिकार को पहचानती है| हम बात कर रहे है नगर पालिका के द्वारा संचालित फतेहगढ़ स्थित म्युनिस्पिल इंटर कालेज का जो पढ़ रहे छात्रों के लिये उनके भविष्य और जान दोनों का खतरा बन चुका है|

जेएनआई टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष के प्रवंधन में चल रहे एम्आईसी की हकीकत जानने का प्रयास किया तो विधालय अंतिम सांसे गिनता मिला| कई दशक पुराना विधालय गिरने की कंगार पर है| नगर पालिका ने इतना वजट नही दिया की विधालय की रिपेयरिंग भी ठीक से हो पाये|  हालत तो पहले ही ठीक नही थे लेकिन जबसे पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल चेयरमैंन की कुर्सी पर बिराजमान हुये तभी से एमआईसी के बुरे दिन शुरू हो गये| अभी वर्तमान में उनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल चेयर मैंन है|

कालेज में घुसते ही एक तरफ प्रधानाचार्य का कक्ष है जिसमे अब प्रधानाचार्य नही बैठते| क्योंकि उनका कमरा पूरी तरह चारो तरफ से ध्वस्त हो गया है| उसके ठीक सामने कालेज का कार्यालय है जिसमे भी छतों पर मोंटी-मोंटी दरारे पड़ गयी है| कर्मचारी पूरे दिन ऊपर से गलकर गिरने वाले ईंट पत्थर को देखकर नगर पालिका को कोसते रहते है| दोनों के बीच का बरामदा भी खस्ता हाल है| जिससे कई बार पत्थर टूट कर जेएनआई टीम के सामने ही गिरे| फ़िलहाल एमआईसी के छात्र मौत के मुहाने पर है| और विधालय के अध्यापक नगर पालिका अध्यक्ष की तरफ टकटकी लगाकर देख रहे है| मजे की बात यह ही जिला विधालय निरीक्षक के कार्यालय के लगभग सामने यह जर्जर विधालय स्थित है| उससे चंद कदम की दूरी पर जिले के आला अधिकारी भी बैठते है| लेकिन किसी ने भी इस जर्जर हो रहे विधा के मंदिर की तरफ देखने का प्रयास नही किया है|

कालेज के प्रधानाचार्य गिरजाशंकर ने बताया की उन्होंने कई बार नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ को भवन की जर्जर हालत की स्थित से अवगत कराया| लेकिन भी तक कोई निर्माण कराया नही गया | छात्रों को जान का खतरा बना हुआ है| भवन कब गिर जाये इसका कोई समय नही इस लिये मै खुद बाहर बैठता हूँ| जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया की विधालय के सम्बन्ध में जाँच करायी जायेगी|