तीन सप्ताह बाद भी नही मिला लापता ग्रामीण का सुराग, पुलिस की जाँच शून्य

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

DINESH copyफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भुसेरा निवासी 38 वर्षीय दिनेश पुत्र रामपाल बीते 17 दिन पूर्व खेतो से ट्रेक्टर ले जाते समय अचानक गायब हो गया था | जिसके बाद ट्रेक्टर तो परिजनों ने तलाश लिया लेकिन अभी तक दिनेश का पता नही चला है| दिनेश के पिता रामपाल ने थाने में तहरीर दी थी| लगभग तीन सप्ताह का समय होने को है लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है|

दिनेश बीते 13 जनवरी के शाम 8 बजे खेतो में खड़ी आलू भरी ट्राली लेने ट्रेक्टर से जा रहा था| जिसके बाद से वह ट्रेक्टर के साथ गायब हो गया| जब वह काफी देर तक जब वह घर नही पंहुचा तो परिजनों से उसकी तलाश शुरू की| निराश होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी| लेकिन पुलिस हरकत में नही आयी| 15 जनवरी को एक चरवाहे ने दिनेश के परिजनों को सूचना दी| उसने बताया की दिनेश का ट्रेक्टर सलेमपुर गंगा की कटरी में खड़ा है| जिसके बाद उसका ट्रेक्टर बरामद हो गया| लेकिन दिनेश का अभी तक पता नही चला है|

दिनेश की पत्नी रामदेवी, 14 वर्षीय पुत्री पूजा, 10 वर्षीय रुजा, 5 वर्षीय कंचन, 7 वर्षीय सुखबेन्द्र व 12 वर्षीय मोरसिंह का घर पर रो रो कर बुरा हाल है| रामबेटी ने बताया की पुलिस अभी तक उनसे पूंछतांछ करने नही आयी| फ़िलहाल पुलिस की जाँच अभी तक एक कदम भी नही चली है| जिससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है|

थानाध्यक्ष मनीष यादव ने बताया की अभी तक लापता दिनेश का कोई सुराग नही लगा है| जाँच की जा रही है|