गाँधी जी की पुन्य तिथि पर किया बापू को याद

FARRUKHABAD NEWS

canLAKHMAN SINGHफर्रुखाबाद: महात्मा गाँधी के बलिदान दिवस पर कई सामाजिक और राजनैतिक दलों ने उन्हें याद किया| उनके अहिंसात्मक जीवन और अंग्रेजो के खिलाफसंघर्ष को साझा किया गया|

नगर के टाउन हाल स्थित गाँधी प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने पंहुचकर महात्मा गाँधी को याद किया| उन्होंने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये| इसके साथ ही साथ उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने की भी सलाह दी गयी| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा की गाँधी अहिंसा की प्रतिमूर्ति थे| उन्होंने देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों तक की बाजी लगा दी| लेकिन कभी अंग्रेजो के खिलाफ कदम पीछे नही हटाये| हमे गाँधी जी के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलकर जीवन में आगे बढना चाहिए| इस दौरान जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, राकेश सागर व इमरान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे|

वही सर्वोदय मंडल के नेताओ ने गाँधी प्रतिमा के निकट हबन-पूजन का भी आयोजन किया| सर्वोदय मंडल के पूर्व जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा की विश्व स्तर पर बढ़ते आतंकबाद व अशांति आदि के परिवेश में गाँधी जी और प्रासंगीय हो गय है| वही सफाई कर्मियों के द्वारा चल रहे आमरण अनशन का भी समर्थन किया| उन्होंने कहा की यदि रविवार को मांगे ना मानी गयी तो तीन बजे तक आमरण अनशन करने की चेतावनी भी दी| इस दौरान गोपालबाबू पुरवार, मुन्नालाल राजपूत, विक्रांत अवस्थी,सुरेश बाबू आदि कई लोग मौजूद रहे|