हिंदी दिवस पर छात्रों नें साहित्कारों को किया याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हिंदी दिवस के अवसर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित हुए| उसी क्रम में आल सेंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं नें अपने-अपने पसंदीदा साहित्यकारों के विषय पर अपने विचार रखे |
आल सेंट स्कूल बजरिया में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे कक्षा आठ की छात्रा प्रतिभा नें महादेवी वर्मा, अवन्तिका नें कबीरदास, अनुष्का मीराबाई, आयशा हिंदी दिवस पर अपने विचार रखे| कक्षा 7 की छात्रा नेहा ने कविता पाठ किया | अभिनव ने जय शंकर प्रसाद, आराध्या भारतेंदु हरीश चंद्र पर विचार रखे| कक्षा 6 के छात्र प्रभात नें श्यामा नारायण पाण्डेय व छात्रा अंशिका नें प्रेम चंद्र के जीवन पर विचार रखे | इस दौरान अध्यापक अनुराधा राजपूत , प्रियंका सक्सेना, हिमांशु मुखर्जी व लाल सिंह आदि रहे |
सीपी इंटरनेशन स्कूल में भी हिंदी दिवस पर कार्यक्रम
बुधवार को सीपी इंटरनेशनल स्कूल में भी हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| मंच संचालन सैमसन ने किया| कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करायी गयी| प्रधानाचार्य डॉ० विनोद कुमार शर्मा, उप निदेशिका अंजू राजे, एच आर संगीता पाण्डेय, मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार मिश्रा आदि रहे |