कोहरे ने ली युवक की जान

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन से सुबह सर्दी और कोहरे की मार सड़क पर नजर आ रही है| गुरुवार को तेज धुंध व कोहरे के कारण एक बाइक सबार की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर सिंगरापुर निवासी 25 वर्षीय कल्याण सिंह पुत्र नरेश वर्मा सुबह तड़के अपनी बहन की ससुराल कायमगंज के ग्राम बेहटा जाने के लिये निकला था| जब वह एचएम कोल्ड के पास से गुजर रहा था तभी उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे गम्भीर हालत में सीएचसी में ले जाया गया | जंहा उसे डॉ० विकास पटेल ने मृत घोषित कर कर दिया गया|

घटना की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी रेखा परिजनों के साथ मौके पर पंहुची| उसका रो-रो आकर बुरा हाल हो गया| उसके एक पांच वर्षीय पुत्र शनि व 3 वर्षीय पुत्री मेनिका है| चचेरा भाई नीलू पुत्र चरन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| शव का दरोगा त्रिभुवन सिंह ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|