कांग्रेस ने पालिका के वार्डो में नही थमाया पंजा

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिये प्रत्याशी तो उतार दिये| लेकिन नगर पालिका फर्रुखाबाद में अपना पंजा किसी भी वार्ड में नही थमाया| जिससे कांग्रेस के समर्थको में आक्रोश पनप रहा है| शहर पालिका में कांग्रेस वार्डो में चुनाव नही लड़ा पायी यह कही ना कही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को कमजोर करने के लिये कारगर साबित होगा|

नगर पालिका परिषद के सभी 42 वार्डो में कांग्रेस बिना पंजे के ही चुनाव लड़ने के लिये मैदान में कूद गयी थी| अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने अपना नामांकन भी शुरू कर दिया| सूत्रों की माने तो पहले आला कमान के निर्देश पर पार्टी ने पालिका के कई वार्डो में अपने प्रत्याशी तय कर लिये| सम्भावित प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर व बैनर भी बना लिये| लेकिन अचानक जिला संगठन ने सभी प्रत्याशियों के हाथ से पंजा छीन लिया| जिससे कांग्रेस के सभासद पद के दावेदारों में रोष व्याप्त हो गया है|

पहले से ही सरकार ना होने से अपने को किसी तरह राजनीति में स्थापित किये कांग्रेस पार्टी में वैसे भी गिने-चुने पदाधिकारी है| लेकिन सभासद के एक भी प्रत्याशी ना लड़ने से उनमे से कई पदाधिकारी खफा है| संगठन में आपसी मतभेद पनप गया है| जिलाध्यक्ष मृत्युंजयशर्मा ने बताया की आपसी मतभेद ना हो एक को टिकट मिले कई नाराज हो जाये| इस लिये वार्डो में कांग्रेस ने प्रत्याशी नही लड़ाये| संगठन एक जुट होकर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा रहा है|